वाराणसी (मानवीय सोच) केंद्रीय सूचना प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं कारिडोर की भव्यता देखकर अविभूत हो गए।
केंद्रीय मंत्री दो दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने पहले दिन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फी थियेटर में आयोजित काशी-तमिल संगमम में भाग लिया। वहीं दूसरे दिन सोमवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री ने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से पूजन-अर्चन व जलाभिषेक किया। इसके बाद कारीडोर का अवलोकन किया। कारिडोर की भव्यता देखकर अविभूत हो उठे। पिछले साल 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने नव्य-भव्य धाम का उद्घाटन किया था। मंगलवार को इसको एक वर्ष पूरे हो जाएंगे। ऐसे में धाम में दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही वीआईपी आगमन भी बढ़ गया है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरूस्त कर दी गई है।
