ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मनोज तिवारी के घर फिर गूंजी किलकारी ; पत्नी संग शेयर की पहली फोटो

(मानवीय सोच)   भोजपुरी स्टार सिंगर, एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी  अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि उनके घर फिर से किलकारी गूंजी है. उनकी वाइफ ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है. पिछले महीने ही एक्टर ने पत्नी की गोद भराई की रस्म का एक वीडियो शेयर किया था. तब खुलासा हुआ था कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं. लोगों को इस पल का बेसब्री से इंतजार था. अब मनोज की इस पोस्ट के साथ फैंस का इंतजार भी खत्म हो गया है.

मनोज तिवारी ने पत्नी सुरभि तिवारी के साथ अस्पताल से एक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी’. इस पोस्ट को शेयर करने के बाद तो सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया. लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं. अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक्टर ने अभी बेटी की झलक नहीं दिखाई है. इसमें केवल वो पत्नी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं. इस खबर को सुनने के बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है.
गोद भराई की रस्म का शेयर किया था वीडियो
आपको याद हो कि पिछले महीने ही भोजपुरी एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी पत्नी सुरभि तिवारी गोद भराई की रस्म अदा की जा रही थी. इसे बड़े ही धूम-धाम से सेलिब्रेट किया गया था. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही एक्टर ने अपनी खुश को बयां भी किया था. उन्होंने लिखा था, ‘कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते… बस महसूस कर सकते हैं…’. इस पर सभी ने जमकर कमेंट्स किए थे और ढेरों शुभकामनाएं दी थी.
तीसरी बार पिता बने हैं मनोज तिवारी
गौरतलब है कि मनोज तिवारी तीसरी बार पिता  बने हैं. एक्टर ने पहली बार रानी से शादी रचाई थी. रानी से उनकी एक बेटी जिया है. मनोज और रानी की शादी 1999 में हुई थी. मगर शादी के 13 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. इसके बाद बड़ी बेटी  जिया के कहने पर एक्टर ने कोरोना काल में दूसरी शादी सुरभि तिवारी से रचाई और इनसे एक बेटी हुई, जिसका नाम सान्विका है. अब ऐसे में सुरभि से एक्टर को एक और बेटी का सुख प्राप्त हुआ. जहां मनोज की ये तीसरी बेटी है वहीं, सुरभि की ये दूसरी बेटी है.

 

 

Scroll to Top