ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पठान में दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ पर मचा बवाल, फिल्म बैन की चेतावनी

भोपाल  (मानवीय सोच)  शाहरुख खान  और दीपिका पादुकोण  स्टारर फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने से पहले विवादों में आ गई है. फिल्म में एक गाने से जुड़े सीन और कॉस्ट्यूम को लेकर विवाद इतना गर्मा गया कि मध्य प्रदेश में इसके बैन होने तक के कयास लग रहे हैं. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा  ने फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका पादुकोण के सेंसुअल मूव्स और कपड़ों पर आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने फिल्म मेकर को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया, तो वो अपने राज्य में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे. इसके साथ ही डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कपड़े बेहद आपत्तिजनक हैं.’

नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘फिल्म पठान के गाने (बेशर्म रंग) में इस्तेमाल की गई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की वेषभूषा शुरुआती तौर पर देखने में बेहद आपत्तिजनक लगती है. साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है. वैसे भी दीपिका ”टुकड़े-टुकड़े गैंग” की समर्थक रही हैं, जेएनयू वाले प्रकरण में…और इसलिए मैं निवेदन करूंगा कि गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक करें अन्यथा फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए? यह विचारणीय होगा.’

इंटेंस केमेस्ट्री पर भी आपत्ति
‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ में शाहरुख खान के एब्स और किलर लुक पर तो फैंस फिदा हो गए. मगर दीपिका पादुकोण का मोनोकनी में रिवीलिंग लुक कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है. इस गाने में एक्ट्रेस की शाहरुख खान के साथ इंटेंस केमेस्ट्री और उनके मूव्स पर भी आपत्ति जताई जा रही है.

हिन्दू महासभा ने कहा- ये भगवा रंग का अपमान
बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है. दीपिका के रिवीलिंग कपड़ों के साथ उनकी बिकिनी के केसरी रंग पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने आपत्ति जताई है. . उनका कहना है कि ये भगवा का रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है. पठान में हुए भगवा के अपमान को हिंदुस्तान नहीं सहेगा.  बता दें कि ‘पठान’ फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है.

Scroll to Top