ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

AIIMS दिल्ली सर्वर पर हमला चीनियों ने किया था, अब डेटा रिट्रीव हो चुका

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  दिल्ली AIIMS का सर्वर चीनियों द्वारा हैक किया था. जिसके कारण एम्स का सर्वर कई दिन दिन तक ठप रहा और सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद हो गई थीं.अब धीरे-धीरे सर्वर रिस्टोर हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक हैकरों ने एम्स के पूरे डाटा को लॉक कर दिया था और अनलॉक करने के लिए पैसे मांग रहे थे. सूत्रों के मुताबिक हैकिंग करने वाले हांगकांग से थे. एक शीर्ष सूत्र ने कहा, “सर्वर हमला चीनियों द्वारा किया गया था. 100 सर्वरों में से – 40 भौतिक और 60 आभासी – पांच भौतिक सर्वर हैकर्स ने हैक किए थे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हैकरों ने एम्स के सर्वर पर दो मेल से 23 नवंबर को सुबह 7 बजकर 7 मिनट और 49 सेकेंड पर साइबर अटैक किया था. इसके बाद एम्स का मेन सर्वर और एप्लीकेशन सर्वर पूरी तरह ठप हो गया था. हैकरों ने कहा कि उनको कितना पैसा देना है, ये डाटा को रिपेयर करने पर निर्भर करेगा. जितने जल्दी पैसा मिलेगा, उतनी जल्द ही डाटा अनलॉक हो जाएगा. पैसे मिलते ही एम्स के आईटी डिपॉर्टमेंट को डाटा को अनलॉक करने की चाबी भेज दी जाएगी.

सूत्रों के मुताबिक हैकरों ने चेतावती दी थी कि डाटा को अनलॉक करने के लिए तीसरी पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल न करें. अगर ऐसा किया तो पूरा डाटा उड़ जाएगा.

बता दें हर साल, शीर्ष राजनीतिक नेताओं, नौकरशाहों और न्यायाधीशों सहित लगभग 38 लाख मरीज एम्स में इलाज करवाते हैं.

Scroll to Top