ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

समापन समारोह में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी, तैयारी में जुटा महकमा

वाराणसी  (मानवीय सोच)  तमिलनाडु की परंपराओं व संस्कृति से काशी के जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहे एक माह तक चलने वाला काशी तमिल संगमम अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। 16 दिसंबर को आयोजित समापन समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि भी शामिल होंगे। गृहमंत्री का प्रोटोकॉल मिलने के बाद प्रशासन तैयारी में जुट गया है। 

गृहमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट पर एएसएल की बैठक में जिला प्रशासन और एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से साझा तैयारियों पर चर्चा की गई। बीएचयू के एम्फी थियेटर मैदान में 16 दिसंबर को अपराह्न चार बजे समापन समारोह के साथ अतिथियों की विदाई की जाएगी। करीब ढाई घंटे के आयोजन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री जनसमुदाय को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री हनुमान घाट स्थित राष्ट्र कवि सुब्रमण्यम भारती के घर भी जा सकते हैं। 

गृहमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव के दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी कार्ययोजना बनाई गई है। इसमें बनारस के कलाकारों के अलावा तमिल के भी कलाकार शामिल होंगे। प्रशासन को मिले गृहमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अपराह्न चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकॉप्टर से बीएचयू हेलीपैड आएंगे। यहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पूर्वांचल की सियासी नब्ज पर खास पकड़ रखने वाले गृहमंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच वाराणसी आएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि गृहमंत्री के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 

Scroll to Top