ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में 53616 भवन स्वामियों ने नहीं जमा किया हाउस टैक्स

वाराणसी  (मानवीय सोच)   शहर में 53616 भवन स्वामियों ने तीन साल से गृहकर जमा नहीं किया। ऐसे में नगर निगम इनके खिलाफ कार्रवाई के मूड में है। सबसे अधिक बकायेदार वरुणापार व आदमपुर जोन में हैं। भवन स्वामियों को कर जमा करने के लिए पखवारे भर का समय दिया जाएगा। निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 

दरअसल, भवनस्वामियों ने कोरोना काल के बाद से ही गृहकर जमा नहीं किया। ऐसे भवन स्वामियों को बार-बार बिल भेजा जा रहा है, लेकिन इसका कोई असर नहीं हो रहा। सभी बिल व डिमांड अगले चार-पांच दिनों में बकायेदारों को भेजने की योजना है। एक सप्ताह तक भवन स्वामियों की आपत्तियां भी ली जाएंगी। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। 

नगर निगम प्रशासन की ओर से आवासीय भवनों के कार्पेट एरिया में वार्ड की मासिक किरायेदारी के निर्धारित फार्मूले के आधार पर टैक्स लगाया जाता है। हर वार्ड की मासिक किरायेदारी की दर नगर निगम की वेबसाइट के अलावा हर जोन, मुख्यालय पर चस्पा है। व्यावसायिक भवनों में कवर्ड एरिया के आधार पर श्रेणीवार मूल्यांकन होता है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकरी पीके मिश्रा ने बताया कि बकायेदारों को डिमांड नोटिस भेज दी गई है। पंद्रह दिनों के बाद उनका पक्ष जाना जाएगा। उसके बाद नगर निगम अधिनियम के तहत कुर्की की जाएगी। 

Scroll to Top