पोर्न फिल्म की लत से 14 साल का लड़का बना दरिंदा

रायपुर  (मानवीय सोच)  मोबाइल में अश्लील फिल्म-वीडियो देखने की लत ने 14 साल के नाबालिग को दरिंदा बना डाला। उसने अपने पड़ोस में रहने वाली 8 साल की मासूम से दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दिया। नाबालिग नशा भी करता है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। एक सप्ताह पहले बालिका मोहल्ले से अचानक लापता हो गई थी। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार को पार्क के पास बालिका की लाश मिली थी। घटना से मोहल्ले वाले इतने आक्रोशित हो गए कि पुलिस जब नाबालिग को घटनास्थल पर ले गई, तो उस पर हमला कर दिया। नाबालिग को गाड़ी से खींचकर मारपीट की। पुलिस वालों से भी हुज्जतबाजी की।

गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि बालिका के लापता होने के बाद से पुलिस की टीम उसकी तलाश में लगी थी। बालिका की लाश मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में बालिका और उसके पड़ोस में रहने वाला 14 साल का नाबालिग नजर आया। इस आधार पर नाबालिग से पूछताछ की गई। इसमें उसने बालिका से दुष्कर्म और हत्या करना स्वीकार किया। हत्या के बाद शव को बोरी और कागज से ढंककर भाग निकला था। उसके खिलाफ हत्या और पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक 14 साल का नाबालिग उसी ब्लॉक में बालिका का पड़ोसी है। पड़ोसी होने के कारण अक्सर बालिका उसके साथ खेलती थी और आसपास खेलने भी जाती थी। 7 दिसंबर को दोपहर करीब ढाई बजे बालिका को उसने बेर तोड़ने चलने कहा। बालिका राजी हो गई। इसके बाद दोनों घर के पास की झाड़ियों में गए। वहां उसने बालिका से दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका ने इसका विरोध किया। नाबालिग ने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने बालिका का गला भी दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी नाबालिग ने दरिंदगी की। पुलिस का दावा है कि दुष्कर्म और हत्या की पूरी घटना दिन में ही हुई। घटना स्थल में लोगों की आवाजाही कम होने के कारण किसी का ध्यान नहीं गया। सर्चिंग के दौरान भी बालिका के शव का पता नहीं चल पाया। डिकंपोज होने के बाद लोगों का उस ओर ध्यान गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *