माफिया मुख्तार को सजा मिलते ही कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के लिए मांगी सुरक्षा

वाराणसी   (मानवीय सोच)   माफिया मुख्तार अंसारी को अवधेश राय हत्याकांड में सजा मिलते ही कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय व उनके के परिवार के लिए सुरक्षा मांगी। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर के नाम संबोधित पत्रक डीसीपी मुख्यालय अमित कुमार को सौंपा। अजय राय अपने भाई अवधेश राय हत्याकांड में मुख्य गवाह हैं। 

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौबे ने कहा कि अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी को सजा हुई है। यह संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय की गवाही की बदौलत शासन-प्रशासन यह निर्णय कराने में सक्षम हुआ। इससे कानून की रक्षा हुई। हालांकि संगठन को प्रांतीय अध्यक्ष, उनके परिवार की सुरक्षा की चिंता हुई। ऐसे में पुलिस आयुक्त के नाम पत्रक सौंपकर प्रांतीय अध्यक्ष की सुरक्षा की मांग की। बताया कि डीसीपी मुख्यालय ने पत्रक लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के लिए आश्वस्त किया। 

अवधेश राय की हत्या की गई थी। इसमें माफिया मुख्तार अंसारी को आरोपी बनाया गया था। एमपी एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल की सजा सुनाने के साथ ही पांच लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल समेत अन्य रहे। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *