ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दुष्कर्म का आरोपी युवक निकला लड़की, मेडिकल रिपोर्ट देख भौचक्की रह गई पुलिस

जयपुर: (मानवीय सोच)   राजस्थान के सिरोही जिले से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने दावा किया कि वह लड़का नहीं, लड़की है…इसलिए वह दुष्कर्म कर ही नहीं सकती. पुलिस ने आरोपी की बातों पर पहले यकीन नहीं किया. लेकिन उसके बार-बार खुद को लड़की बताने पर मेडिकल परीक्षण करवाया गया. जब रिपोर्ट आई तो पुलिस भी भौंचक्की रह गई.

सिरोही में 28 नवंबर को एक नाबालिग लड़की ने खुद के अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था. उसने पुलिस को बताया कि मेड़ा निवासी शंकर (25 साल) ने उसका अपहरण कर लिया और 2 दिनों तक उसके साथ रेप करता रहा. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. लेकिन मेड़ा गांव में शंकर नाम का कोई युवक नहीं मिला. पुलिस ने पीड़िता से आरोपी का हुलिया पूछा और आरोपी को 5 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपी शंकर ने बताया कि वह लड़की को लेकर जरूर गया था, लेकिन उसने दुष्कर्म नहीं किया. उसने यह भी दावा कि वह दुष्कर्म कर ही नहीं सकता, क्योंकि वह लड़का नहीं, लड़की है.

पुलिस को आरोपी पर विश्वास नहीं हुआ और उसने बहाना समझकर शंकर के दावे को गंभीरता से नहीं लिया. लेकिन वह बार-बार खुद के लड़की होने की बात पर अड़ा रहा. पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण करवाया. रिपोर्ट देखकर पुलिस को यकीन नहीं हुआ. मेडिकल परीक्षण में शंकर का दावा सच साबित हुआ और वह पुरुष नहीं महिला है. वह 3 साल पहले एक बच्चे को भी जन्म दे चुकी है. पुलिस ने आरोप लगाने वाली लड़की और उसके परिजनों से दोबारा पूछताछ की. लड़की ने स्वीकार किया कि उसने झूठे आरोप लगाए थे. पुलिस ने नाबालिग लड़की का भी मेडिकल परीक्षण करवाया, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है.

मेडिकल में आरोपी के औरत होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला तो झूठा पाया, लेकिन नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का दोषी पाया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुरुष बनकर रह रही महिला ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी थी. भाई ने उसे कहीं बेच दिया था. खरीदने वाले ने उससे शादी कर ली. उसकी तीन साल की एक बेटी है. पति के छोड़ने पर वह घऱ चलाने के लिए लड़का बनकर रहती थी.

Scroll to Top