ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित आठ करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

लखनऊ  (मानवीय सोच)  माफिया मुख्तार अंसारी पर कानून का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ के डालीबाग स्थित उसकी आठ करोड़ की अवैध संपत्ति को गाजीपुर पुलिस ने कुर्क कर लिया। ये संपत्तियां माफिया की मां व बहन के नाम पर दर्ज थीं। इसके पहले बसपा सांसद व मुख्तार के बड़े भाई अफजाल अंसारी के अपार्टमेंट में ईडी ने छापेमारी कर कई सबूत जुटाए थे।

पुलिस के मुताबिक, जिस ग्रैंडियर अपार्टमेंट में ईडी ने छापेमारी की है। वहां मुख्तार की पार्टी कौमी एकता दल का कार्यालय चल रहा था। इन लोगों ने कई प्लाट पर कब्जा किया था। 

मुख्तार अंसारी जेल में बंद है। उसके खिलाफ जमीन पर कब्जा करने, अपहरण, वसूली, मछली से लेकर रेलवे और पीडब्ल्यूडी के ठेकों पर कब्जा करने सहित 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, डालीबाग में बटलरगंज बांध के पास उसकी मां राबिया खातून व बहन फहमीदा अंसारी के नाम दर्ज जमीन को कुर्क किया गया है।

Scroll to Top