ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी बोले- यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं, हजारों करोड़ के किए जा रहे विकास कार्य

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में हर प्रकार के पर्यटन के लिए अपार संभावनाएं हैं। बीते पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश देश में डॉमेस्टिक टूरिज्म में पहले नंबर पर उभर कर सामने आया है। वह रविवार को 37वें इण्डियन एसोसिएशन आफ टुअर आपरेटर्स (आयटो) के वार्षिक सम्मेलन के समापन समारोह में सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द सेन्ट्रम होटल में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन के लिहाज से दुनिया की सबसे प्राचीनतम नगरी काशी हमारे उत्तर प्रदेश में है जहां कोई भी पर्यटक हर हर महादेव का नारा लगाए बगैर नहीं रह सकता। काशी में एक वर्ष पहले जहां एक करोड़ सालाना पर्यटक आते थे, वहीं इस वर्ष सिर्फ सावन माह में एक करोड़ पर्यटक प्रदेश में आए हैं। इसके अलावा अयोध्या भी इसी प्रदेश में है जहां हर भारतीय की पहुंचने और दर्शन करने की अभिलाषा रहती है। अयोध्या पहुंचकर कोई भी व्यक्ति जय श्रीराम बोले बगैर नहीं रह सकता।

अयोध्या में मंदिर निर्माण के कार्य के साथ ही 30 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट आसपास के क्षेत्र में चल रहे हैं। आने वाले समय में अयोध्या दुनिया की सुंदर नगरी के रूप में सामने होगी। आज अयोध्या में जितने पर्यटक आ रहे हैं इनकी संख्या मंदिर निर्माण के बाद 10 गुना बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा मथुरा और वृंदावन भी यहीं है जहां आध्यात्मिक विकास के साथ ही भौतिक विकास भी हो रहा है। यहां के विकास के लिए करीब 25000 करोड़ योजनाएं चल रही हैं।

यही नहीं प्रयागराज उत्तर प्रदेश का प्रमुख स्थान है जहां वर्ष 2019 में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इनके अलावा भगवान बुद्घ से जुड़े प्रमुख केंद्र भी उत्तर प्रदेश में ही हैं। इसी के तहत बुद्ध सर्किट से जुड़े हुए शहरों में भी व्यापक स्तर पर विकास कार्य चल रहे। इसके साथ ही नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्यवासिनी धाम को भी सुविधाओं से संपन्न किया जा रहा है।

बड़े पैमाने पर हो रहे विकास के कार्य
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के तराई, बिंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में ईकोटूरिज्म और हेरिटेज टूरिज्म से जुड़े कई स्थान हैं। आगरा भी प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। प्रदेश में विकास कार्यों के तहत बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। एक्सप्रेस वे तैयार हो रहे हैं। सबसे अच्छा रेल नेटवर्क भी यहां है। एयरपोर्ट भी नए तैयार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टूर ऑपरेटर्स प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अधिक से अधिक पर्यटकों को लाएं। आज सुरक्षा की बेहतर गारंटी उत्तर प्रदेश दे सकता है। बेहतर कनेक्टिविटी भी यहां है। प्रदेश में हर स्थान पर पर्यटकों के रहने के लिए होटल रेस्टोरेंट खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। यहां निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सुरक्षा की पूरी गारंटी यहां मिलती है। देशी विदेशी पर्यटकों को हम यहां बुलाकर देश की जीडीपी बढ़ाने में भी योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर आयटो के अध्यक्ष राजीव मेहरा ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

Scroll to Top