लखनऊ (मानवीय सोच) आदित्य हत्याकांड मामले में जेल में बंद सोमू ढाबा के मालिक सुरेश यादव के ढाबे पर बुलडोजर चल गया। इमारत जमींदोज कर दी गई।
प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से इमारत ढहा दी गई। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि बिना नक्शा के जमीन कब्जा करके इमारत बनाई गई थी।
लखनऊ प्रयागराज नेशनल हाइवे पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर में सोमू ढाबा स्थित है। 9 अक्तूबर 2019 को सोमू ढाबा में मारपीट के बाद आदित्य सिंह की हत्या कर दी गई थी।
