ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

17 प्रमुख शहरों में साफ हवा के लिए 20 विभाग मिलकर करेंगे काम

लखनऊ (मानवीय सोच)  17 प्रमुख शहरों में साफ हवा के लिए 20 विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और संबंधित विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही कहा है कि वायु प्रदूषण कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की लगातार निगरानी की जाएगी।

ठंड बढ़ते ही लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में धुंध के साथ प्रदूषण बढ़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वायु प्रदूषण के लिहाज से आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अनपरा, गजरौला, खुर्जा, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, फिरोजाबाद, रायबरेली और गोरखपुर को संवेदनशील माना गया है। ये वो शहर हैं, जहां की वायु गुणता का स्तर राष्ट्रीय मानक से कम है। इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इन शहरों पर विशेष नजर रखने की कार्ययोजना बनाई है। यहां वायु प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

इन शहरों की स्थानीय स्थिति पर विचार करते हुए नगर विशिष्ट कार्ययोजना भी तैयार हुई है, जिसे नगर विकास, पीडब्ल्यूडी, आवास और वन एवं पर्यावरण समेत 20 विभाग मिलकर लागू करेंगे। इस कार्ययोजना के संभव ढंग से पालन पर भी बोर्ड ने जोर दिया है। स्थानीय नगर निकायों को मैकेनिकल स्ट्रीट स्वीपर के माध्यम से सड़कों पर पानी छिड़काव के लिए कहा है।

निर्माण एवं विध्वंस कार्यों से पैदा होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए बोर्ड ने डस्ट एप विकसित किया है और सभी कार्यदायी संस्थाओं से इस पर सेल्फ ऑडिट (स्व मूल्यांकन) नियमित रूप से करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। बोर्ड का कहना है कि प्रदेश के 20 शहरों में 49 सतत परिवेशीय वायु गुणता अनुश्रवण केंद्रों और 25 शहरों में 78 स्थानों पर मैनुअल विधि से परिवेशीय वायु गुणता की नियमित निगरानी की जा रही है। पिछले दो साल में वायु प्रदूषण के प्रमुख कारक पीएम-10 की मात्रा में 04-49 प्रतिशत तक का सुधार आया है।

Scroll to Top