ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीमा विवाद पर ओवैसी का तंज ; चीन को लाल आंख और 56 इंच का सीना क्यों नहीं दिखा रहे पीएम मोदी

हैदराबाद: (मानवीय सोच)  अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर सवाल दागे। ओवैसी ने कहा कि चीन के मुद्दे को हमने बफर जोन बनाने की कोशिश की है। ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार पारदर्शी नहीं है और वह आधा सच कहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे हैं यह कहकर कि हमारे क्षेत्र में कोई नहीं घुसा है। सैटलाइट इमेज बता रही हैं कि चीनी सैनिकों ने डेपसांग और डेमचोक पर कब्जा कर लिया है।’ पीएम मोदी को टारगेट करते हुए ओवैसी ने कहा कि पीएम चीन को लाल आंख और 56 इंच का सीना क्यों नहीं दिखा रहे हैं।

‘हमारी सरकार चीन से डरी हुई है’
सेना को बहादुर बताते हुए ओवैसी ने कहा, ‘सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए या संसद में बहस करानी चाहिए और यह बताना चाहिए कि उन्होंने चीन पर क्या फैसला लिया है। अगर सरकार राजनीतिक नेतृत्व दिखाती है तो पूरा देश उन्हें सपोर्ट करेगा। सेना बहुत ताकतवर है लेकिन सरकार बहुत कमजोर और चीन से डरी हुई है।’

‘संसद में बहस क्यों नहीं कराती’
ओवैसी ने कहा, ‘हमारी फौज बहादुर है मगर हमारी सरकार चीन के मामले में कमजोर है। सरकार इस मुद्दे पर संसद में बहस क्यों नहीं कराती? हमारा चीन के साथ जो व्यापार में असंतुलन है उसके लिए सरकार क्या कर रही है? वह टिकटॉक बैन कर रही है। सरकार चीन का नाम नहीं ले रही है।’

Scroll to Top