ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

KGMU: मशीन से कटा किशोर का हाथ डॉक्टरों ने सर्जरी कर जोड़ा

लखनऊ  (मानवीय सोच)   केजीएमयू के डॉक्टरों ने 14 वर्षीय किशोर का धड़ से अलग हुआ हाथ दोबारा जोड़ने में सफलता पाई है। किशोर का हाथ 21 नवंबर को तेल निकालने वाली मशीन में फंसकर शरीर से अलग हो गया था। केजीएमयू में सर्जरी के बाद अब वह अपना हाथ हिला-डुला पा रहा है। सोमवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि अमेठी निवासी शिवांश यादव को 21 नवंबर की रात 10 बजे ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। उसका दाहिना हाथ मशीन में फंसकर कट गया था। स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर घरवाले उसका हाथ बर्फ में लपेटकर लेकर आए थे। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डाक्टरों की टीम ने तुरंत ही मरीज तथा उसके कटे हाथ की बारीकी से जांच की। इसके बाद जरूरी जांचों के बाद तुरंत ऑपरेशन शुरू कर दिया।

करीब सात घंटे की जटिल सर्जरी के बाद हाथ को जोड़ दिया गया। हाथ कटने से काफी मात्रा में खून बह जाने के कारण मरीज को तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। सर्जरी में विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार के साथ ही डॉ. संध्या पांडेय, डॉ. किरन सिलवाल, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. प्रेमराज, डॉ. चिंता काव्या, डॉ. प्राची, डॉ. महविश खान, डॉ. रोहित, डॉ. कार्तिकेय शामिल रहे।

हाथ या अंगुली कटने पर क्या करें
1. कटकर अलग हुए भाग को साफ कपड़े में लपेटकर तुरंत बर्फीले पानी में डालें।
2. शरीर से लगे जख्मी हिस्से पर साफ कपड़ा बांध दें या ड्रेसिंग कर दें।
3. बिना देरी किए ऐसे अस्पताल जाएं, जहां रीप्लांट की सुविधा हो।
4. कटे अंग को जोड़ने का गोल्डन पीरियड 6-8 घंटे का होता है। इसलिए देरी न करें।

Scroll to Top