ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी के गंगा सेवकों का दिल्ली में सम्मान, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने खूब सराहा

वाराणसी  (मानवीय सोच)  केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के स्वयंसेवी संगठन नमामि गंगे (गंगा विचार मंच) की राष्ट्रीय बैठक के अवसर पर सोमवार,19 दिसंबर को काशी के गंगा सेवकों का सम्मान किया गया।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने काशी के गंगा सेवकों के कार्यों को खूब सराहा। केंद्रीय मंत्री ने नमामि गंगे (गंगा विचार मंच ) के प्रांत  संयोजक राजेश शुक्ला की गंगा सेवा को अनुकरणीय व राष्ट्रहित में बताते हुए शिवदत्त द्विवेदी, बीना गुप्ता, पुष्पलता वर्मा और प्रियंका सिंह का सम्मान किया। सम्मान के पूर्व गंगा विचार मंच की राष्ट्रीय बैठक में गंगा प्रवाह के 5 राज्यों ( उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल ) से आए प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय संयोजक डॉ भरत पाठक के नेतृत्व में गंगा निर्मलीकरण हेतु अपने विचार रखे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नदियों के बिना किसी भी सभ्यता का विस्तार नहीं हो सकता है और गंगा नदी भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है जो राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। मां गंगा के बिना भारतीय सभ्यता अधूरी है। कहा कि उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल तक गंगा विचार मंच के स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के लिए उत्कृष्ट सेवा की जा रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक श्री जी अशोक कुमार ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से हम गंगा निर्मलीकरण के कार्य उत्तरोत्तर बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य गंगा बेसिन क्षेत्र में गिरने वाले सभी गंदे नालों को बंद करना है।  नमामि गंगे ( गंगा विचार मंच ) के प्रांत संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा देश की प्राकृतिक संपदा व जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार और हमारी आजीविका हैं। भारतवर्ष के लिए माता की तरह हितकारिणी गंगा ने हमें जीवन दिया है, अब गंगा को जीवन देने की हमारी बारी है। सरकार के साथ-साथ हम सभी का जो गंगा के प्रति सरोकार है उसे समझना और ईमानदारी से निभाना होगा ।

Scroll to Top