ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस हिरासत से फरार इंस्पेक्टर पर 10 दिन में दूसरी बार इनाम घोषित

सुलतानपुर: (मानवीय सोच)   सितंबर में पुलिस हिरासत से फरार हुए इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर मंगलवार को डीआईजी रेंज अयोध्या ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। दस दिन पूर्व एसपी सुलतान ने लापता इंस्पेक्टर पर 25 का इनाम रखा था।

ये है पुराना घटनाक्रम

इंस्पेक्टर नीशू तोमर पर जिले के हलियापुर थाने में तैनाती के दौरान एक महिला सिपाही से रेप का आरोप लगा है। इस आधार पर कोतवाली नगर में बीते जुलाई में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। 22 सितंबर को जिला सत्र न्यायालय से उन्हें महिला थाने लाया गया। जहां पर तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा को वो चकमा देते हुए फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर की पत्नी कुसुम की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें पति को लाये जाने की पत्नी ने गुहार लगाई गई थी।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जारी किया था NBW

तत्काल प्रभाव से प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए एसपी सोमेन वर्मा ने थानाध्यक्ष महिला मीरा कुशवाहा को सस्पेंड कर दिया था और पूरे मामले की जांच सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी को सौंप दी थी। हाईकोर्ट ने डीजीपी को तलब करते हुए व्यक्तिगत एफिडेविट देने का आदेश दिया था। बीते 7 दिसंबर को मामले में सुनवाई करते हुए पुलिस विभाग को अग्रिम कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश हाईकोर्ट की तरफ से दिया गया था। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट इंस्पेक्टर तोमर के खिलाफ जारी किया गया था।

बागपत जिले के निवासी हैं इंस्पेक्टर

इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुये एसपी सोमेन वर्मा के आदेश पर गढी कांगरन थाना दोघट, जिला बागपत निवासी इंस्पेक्टर के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस विभाग की तरफ से सार्वजनिक स्थल पर इंस्पेक्टर की गुमशुदगी और सूचना देने से संबंधित पोस्टर भी लगाए गये थे।

Scroll to Top