ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बोर्ड की बैठक: मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का प्रस्ताव

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मदरसा बोर्ड की लखनऊ में हुई बैठक में मदरसों में छुट्टी का दिन शुक्रवार की जगह रविवार को करने का सुझाव दिया गया। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि बहुत दिनों से मदरसों से जुड़े लोगों की ओर से इस बात को कहा जा रहा है कि छुट्टी का दिन शुक्रवार की बजाय रविवार किया जाए।

मंगलवार की बैठक में भी ऐसा सुझाव आया लेकिन कई लोगों ने इस सुझाव का विरोध भी किया। मुझे या बोर्ड को केवल सारे सुझावों को सुनना था। इन सुझावों के ऊपर जो भी फ़ैसला होगा वह मदरसा बोर्ड की आगामी बैठक में होगा।

इंदिरा भवन पांचवां तल स्थित अल्पसंख्यक कल्याण सभागार में हुई बैठक में मदरसा विनियमावली 2016 में दंड के खिलाफ अपील की व्यवस्था करने, मदरसा शिक्षकों के स्थानांतरण, अवकाश के नियम परिभाषित करने, मदरसों में एक यूनिफार्म लागू करने सहित कई अहम सुझाव मदरसों से जुड़े शिक्षाविदों ने मदरसा शिक्षा परिषद के सामने रखे।

बैठक में मदरसा कर्मचारियों व शिक्षकों के निलंबन, निष्कासन एवं अपील के संबंध में शिक्षकों के हित को सुरक्षित रखते हुये नियम बनाये जाने, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्तर पर की जाने वाली कार्यवाही का अंतिम निर्णय रजिस्ट्रार के स्तर से लिये जाने आदि पर सुझाव दिए गए।

बैठक में शिक्षाविदों ने करीब 19 बिंदुओं पर अपने-अपने सुझाव दिये हैं। सभी सुझावों को बोर्ड की आगामी बैठक में रखकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। 

Scroll to Top