ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

G-20 सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

बनारस  (मानवीय सोच)   विकास को गति देने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व में शिलान्यास हुई 11 परियोजनाएं दिसंबर के अंत तक पूरा होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कई दौरों में अरबों रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया था। अभी भी कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो धन के अभाव या फिर अन्य कारणों से पूरी नहीं हो पाई हैं।

दिसंबर में पूरी होने वाली परियोजनाओं की कुल लागत के 332.61 करोड़ रुपये है। जिले की निर्माणाधीन परियोजनाओं की लगातार पीएमओ की ओर से निगरानी की जा रही है। अगले साल जी-20 सम्मेलन भी वाराणसी में होना है। इसे लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने परियोजनाओं को समय से पूरा करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया था।

विभागों की ओर से कई परियोजनाओं के लिए धन का अभाव बताया गया था। शासन की ओर से धन की उपलब्धता होने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी आई है। इसके साथ ही कुछ कार्यों में अतिक्रमण और कुछ में अन्य विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने की समस्या का भी जिला प्रशासन ने समाधान करा दिया है।
इस माह पूरी होंगी ये परियोजनाएं
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम नारायण यादव ने कहा कि इस महीने जिले में चल रही 11 परियोजनाएं पूरी हो रही हैं। शेष परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के लिए मंडलायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही धनाभाव वाली परियोजनाओं के लिए संबंधित विभागों को शासन से पत्राचार करने के लिए कहा है।
– करखियांव में 15.78 करोड़ रुपये से पैक हाउस का निर्माण
– लहुराबीर में 50 लाख रुपये से लीगल मेटरोलॉजी की स्टैंडर्ड लाइब्रेरी का निर्माण
– गंगा घाटों पर 9.64 करोड़ रुपये से सीवर ट्रीटमेंट प्लांटों में ऑटोमेशन मशीनों की स्थापना
– भेलूपुर जलकल कार्यालय में 17.24 करोड़ रुपये से दो मेगावाट सोलर प्लांट का निर्माण
– ट्रांस वरुणा क्षेत्र में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों में 19.49 करोड़ रुपये से ऑटोमेशन मशीनों की स्थापना
– पुलिस लाइन में 1.74 करोड़ रुपये से आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा का निर्माण
– शिवपुर से लहरतारा वाया फुलवरियां फोरलेन मार्ग का 166.14 करोड़ रुपये से निर्माण
– बरेका में 1.16 करोड़ रुपये से महिला डिग्री कालेज में टीचिंग रूम और लैब का निर्माण
– खजुरी पुलिस लाइन में 1.30 करोड़ रुपये से पानी टंकी और ट्यूबवेल का निर्माण
– करसड़ा में 2.89 करोड़ रुपये से आश्रम पद्धती पर सरकारी विद्यालय का निर्माण
– सारनाथ में 6.73 करोड़ रुपये से कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण
बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाटों तक होगी सजावट
जी-20 शिखर सम्मेलन अगस्त में होना है। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। नगर निगम की ओर से प्रमुख चौराहों को सजाने के अलावा शहर की सफाई व्यवस्था, अवैध विज्ञापनों को हटवाने, अतिक्रमण हटवाने के साथ सड़क किनारे पौधरोपण कराने की है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर गंगा घाट तक रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा। आकर्षक लाइटिंग के अलावा फव्वारे भी कुछ जगहों पर लगाए जाएंगे।
नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार गंगा घाट के रास्तों के सभी चौराहों को सजाने की तैयारी है। इनमें प्रमुख रूप से कचहरी, लहुराबीर, मैदागिन, मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा आदि चौराहे हैं। जहां पर जरूरत के अनुसार फव्वारे भी लगाए जाएंगे। यहां सजावट भी की जाएगी। खाली जगहों पर पौधरोपण कराया जाएगा। शहर को साफ सुथरा बनाने की दिशा में सारे कार्य कराए जाएंगे।
अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने बताया कि कई काम नगर निगम को करने हैं। एयरपोर्ट से लेकर शहर में आने वाले सभी प्रमुख चौराहों को सजाना है। इसके लिए नए सिरे से सर्वे किया जा रहा है। किस प्रकार का कार्य कराया जाए ताकि बाहर से आने वालों के बीच में काशी की बेहतर छवि जाए। प्रमुख दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग का भी प्राविधान किया जा रहा है। बिजली के खंभों के सहारे लटकने वाले डिश के तारों को हटाने की तैयारी है।

Scroll to Top