भगवान बुद्ध की प्रतिमा को केसरिया रंग से पेंट करने पर विवाद

लखनऊ  (मानवीय सोच)  लखनऊ विश्वविद्यालय का कला एवं शिल्प महाविद्यालय अपना 111वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार से मनाने जा रहा है। इसी क्रम में चल रही तैयारियों के तहत मुख्यद्वार पर कंक्रीट से बनी भगवान बुद्ध की मूर्ति को कॉलेज में चल रही तैयारियों के काम के दौरान केसरिया रंग से रंग दिया गया।

इसे लेकर कलाकारों व कॉलेज के शिक्षकों ने नाराजगी दिखाई है। मामला सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया। आनन-फानन उसे दोबारा पहले की तरह सफेद रंग में रंगवाया गया।

हालांकि, कॉलेज प्राचार्य डॉ. रतन कुमार का कहना है कि ऐसा काम कर रहे मजदूर की गलती से हवा है। उसने दीवार पेंट करने के दौरान गलती से मूर्ति को पेंट कर दिया है। उसे तुरंत रुकवाकर, पहले के स्वरूप में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *