ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कैंसर, किडनी, लिवर व दिल की 14 नकली दवाएं बाजार में

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कैंसर, किडनी, लिवर और हृदय रोग की नकली दवाओं की बड़ी खेप बाजार में उतार दी गई है। यह काला कारोबार नामचीन कंपनियों के रैपर का प्रयोग कर किया जा रहा है। मामला प्रकाश में आने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ऐसी 14 नकली दवाओं के बैच नंबर जारी कर बिक्री व खरीद पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

औषधि निरीक्षकों को निरंतर जांच के निर्देश के साथ ही नकली दवाओं को नष्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। इनकी बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। मंगलवार को आगरा के एमएच फार्मा में छापे के दौरान 14 नकली दवाएं पकड़ी गईं थीं। यहां करीब चार लाख 82 हजार की दवाएं मिलीं। पूछताछ में पता चला कि संबंधित बैच की दवाएं प्रदेश के विभिन्न हिस्से में भेजी जा चुकी हैं।

ये बैच प्रतिबंधित
सिप्ला लि. सिक्किम की डायटोर-10 : बैच नं. एनएन 21208, एनएन 20954, इसी कंपनी की मोंटेर-10 : बैच नं. एसएन 20446, एनएस 21076, एनएन 21615, आईपीसीए लैबोरेटरी की जीरोडाल टीएच 4 : बैच नं. एफएसटी 011022 एएस, जायडस की एटोर्वा 20 : बैच नं. एल 201281, अटोर्वा 10 बैच नं. एल 200712, मार्टिन एंड हैरिस लैबोरेटरी की यूरीस्पास : नं. टीयूआर-1940 व टीयूआर-1941, मैक्लेडस फार्मा की बायो डी3 प्लस : बैच नं. केबीसी 2252ए, यूएसवी प्रा.लि. की रोजीडे 10 : बैच नं 28023445 व 28023610, टोरेंटो फार्मा की डिलजेम एसआर : बैच नं. 2 टी 15 जे 003 को बैन किया गया है।

नकली दवाओं पर रोक के लिए लगातार हो रही है जांच
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के उपायुक्त (ड्रग) एके जैन ने बताया कि नकली दवाओं की ब्रिकी न हो इसके लिए प्रदेश भर में औषधि निरीक्षक लगातार जांच में जुटे हैं। आगरा में पकड़ी गई 14 दवाओं के बैच नंबर जारी करते हुए इनकी खरीद और बिक्री पर रोक लगाई गई है। जहां भी ये दवाएं पाई जाएंगी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सूत्रों का कहना है नकली दवाएं दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तैयार की जा रही हैं। पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी पकड़ी गई। इसी तरह गाजियाबाद के ट्रानिका सिटी में भी नकली दवा को नामचीन कंपनी के रैपर में पैक करने के आरोप में कई लोगों को जेल भेजा गया।
Scroll to Top