ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्र के पाले में स्मार्ट मीटर टेंडर की ज्यादा दर का मामला

लखनऊ  (मानवीय सोच)  राज्य सरकार ने प्री-पेड स्मार्ट मीटर के टेंडर में आई ऊंची दरों का मामला केंद्र सरकार के पाले में डाल दिया है। टेंडर में अनुमानित लागत से करीब 65 प्रतिशत ज्यादा आ रही लागत को मंजूरी देने के दबाव के बीच पावर कॉर्पोरेशन ने ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) से दिशा-निर्देश मांग लिया है। पावर कॉर्पोरेशन और बिजली कंपनियां डीपीआर में इंगित की दर से अधिक पर टेंडर को मंजूरी देने के लिए तैयार नहीं हैं क्योंकि भविष्य में इसे लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता है।

पावर कॉर्पोरेशन और बिजली कंपनियों ने डीपीआर के अनुसार दरों में कमी के लिए टेंडर में हिस्सा लेने वाली निजी कंपनियों से वार्ता की पेशकश भी की, लेकिन कंपनियां दरों में कमी करने को तैयार नहीं है। ऐसे में पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने आरईसी के कार्यकारी निदेशक को पत्र भेजकर पूरी वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए दिशा-निर्देश मांगा है। सूत्रों का कहना है कि अब केंद्र का जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उधर, उपभोक्ता परिषद इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में जुटा है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री से पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच हो तो बड़ा घोटाला सामने आएगा। 

Scroll to Top