सानिया मिर्जा का NDA की फ्लाइंग विंग में चयन, देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी

मिर्जापुर  (मानवीय सोच)  कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। कुछ ऐसा ही कारनामा मिर्जापुर में टीवी मैकेनिक शाहिद अली की पुत्री ने कर दिखाया है। एनडीए की परीक्षा में 149 वीं रैंक हासिल कर फ़्लाइंग विंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सब कुछ ठीक रहा तो सानिया देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन सकती हैं। सानिया मिर्जा को एनडीए की महिलाओं की 19 सीट में से दूसरा स्थान मिला है। सानिया देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे से गांव जसोवर की रहने वाली है। प्राइमरी से लेकर 10वीं तक की शिक्षा गांव के ही इंटर कॉलेज पंडित चिंतामणि दुबे इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद सानिया शहर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से बारहवीं के पढ़ाई पूरी कीं। जिले की यूपी बोर्ड में जिला टॉपर भी रहीं। 10 अप्रैल 2022 को एनडीए की परीक्षा दी। नवम्बर में जारी लिस्ट में उनका भी नाम था। वे फ़्लाइंग विंग में चुनी जाने वाली दो महिलाओं में से एक हैं।  वे एनडीए 27 दिसंबर को ज्वाइन करेंगी। सानिया मिर्जा की प्रेरणा स्रोत प्रथम महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *