ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी निकाय चुनाव को टालने की हो रही साजिश

लखनऊ  (मानवीय सोच)   बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे, यहां उन्होंने यूपी निकाय चुनाव में देरी को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा. न्यूज 18 से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश के तहत नगर निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि बीजेपी को न्यायालय पर भरोसा है और जो भी फैसला आएगा सरकार उसका अनुपालन करेगी.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जो लोग आरक्षण और सर्वे पर सवाल उठा रहे हैं, उनके पीछे कौन है, यह सबको पता है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हैं. जो भी न्यायालय का फैसला होगा वह मान्य होगा. संगठन के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे हैं.

मुस्लिम कैंडिडेट को भी मैदान में उतारेगी बीजेपी  
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी संभावित प्रत्याशियों पर मंथन कर रही है. मुस्लिम समेत अन्य समाज के लोगों को भी पार्टी मैदान में उतारेगी. जो प्रत्याशी पार्टी की नीतियों के अनुकूल होंगे उन्हें चुनाव में मौका दिया जाएगा.

सहयोगी दलों की सीटों पर शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला
बीजेपी के सहयोगी दल भी नगर निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी पर वह सीटों को लेकर दबाव भी बना रहे हैं. इस पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि सहयोगी दलों की सीटों को लेकर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा.

अखिलेश यादव पर भी किया पलटवार
भूपेंद्र चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया. उन्होंने कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर कहा कि पिछली सरकार आतंकियों के बचाव में उनके साथ खड़ी होती थी. प्रदेश में दंगा होते थे. अब यूपी के अंदर बेहतर कानून व्यवस्था है.

Scroll to Top