ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मदरसों में शुक्रवार को ही रहेगा साप्ताहिक अवकाश, 2023 का कैलेंडर जारी किया

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)   मदरसों में जुमा यानी शुक्रवार को ही साप्ताहिक अवकाश रहेगा। मदरसा शिक्षा परिषद ने शनिवार को साल 2023 की अवकाश तालिका जारी कर रविवार को साप्ताहिक अवकाश की अटकलों पर विराम लगा दिया।

परिषद के चेयरमैन डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद ने अवकाश तालिका जारी करते हुए बताया कि अगले साल मदरसे कुल 75 दिन बंद रहेंगे। प्रधानाचार्य और मदरसों के प्रबंधक दो-दो यानी कुल चार दिन का अवकाश स्वीकृत कर सकते हैं। वहीं, जिलाधिकारी की ओर से अत्यधिक ठंड व गर्मी और अन्य किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानीय स्तर पर घोषित किए जाने वाले अवकाश मदरसों पर भी लागू होंगे। साथ ही कोविड महामारी के बचाव अथवा स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा।

इन त्योहारों पर रहेगा अवकाश
मदरसों में शीतकालीन अवकाश 10 दिन, गणतंत्र दिवस, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, हजरत अली जयंती, मेराजुन्नबी, होली, महावीर जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, चेहल्लुम, महात्मा गांधी जयंती, महानवमी, ग्यारहवीं शरीफ, दीपावली व क्रिसमस पर एक-एक दिन का अवकाश, ईद मीलादउन्नबी व शबे बरात पर दो दिन, मुहर्रम पर तीन दिन और ईद उल अजहा पर पांच का अवकाश रहेगा।

 

Scroll to Top