सिद्धार्थनगर में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू होकर बस पुलिया से गिरी नीचे, 20 यात्री घायल

सिद्धार्थनगर  (मानवीय सोच)  बांसी इलाके में रविवार दोपहर में एक निजी बस बेकाबू होकर चूटी पुलिया से नीचे गिर गई, हादसे में करीब बीस लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पानी में गिरी बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने लोगों की जान बचाने के लिए पानी में उतरकर काफी प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि बांसी संतबीरनगर मार्ग पर निजी बस को अचानक बेकाबू होकर नदी में गिर गई। बस में पानी घुसने से फंसे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस पर गांव के लोग यात्रियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने लोगों को बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

सीओ बांसी देवी गुलाम ने बताया कि बस को पानी में पलटने से कोई गंभीर घायल नहीं है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। करीब बीस यात्री घायल हुए हैं। घायलों के परिजन को सूचना दी गई है। यात्रियों की पूरी मदद की जा रही है। खेसरहा और बांसी थाने की पुलिस ने सक्रिय होकर यात्रियों की मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *