ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में 15 दिनों तक नहीं कर सकेंगे किसी से मुलाकात

नई दिल्ली : (मानवीय सोच)  जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन अगले 15 दिनों तक आगंतुकों से नहीं मिल सकेंगे. जेल में उनकी सेल में से टेबल और कुर्सी जैसी “सुविधाएं” हटा दी गई हैं. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. सत्येंद्र जैन जून से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहे हैं. जैन को यह सजा देने का कदम उस सीसीटीवी वीडियो के लीक होने के बाद उठाया गया है जिसमें सत्येंद्र जैन जेल में अपने कमरे में मालिश कराते हुए और अंदर ही आगंतुकों से मिलते हुए दिखाई दिए थे. 

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा गठित एक समिति की सिफारिशों पर यह कदम उठाया गया. समिति ने यह भी कहा है कि उसने पाया कि जेल के तत्कालीन प्रमुख संदीप गोयल की सत्येंद्र जैन के साथ “मिलीभगत” है. समिति ने मंत्री को “वीआईपी ट्रीटमेंट” देने के लिए गोयल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की.

वीडियो लीक होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता जैन को उस समय निशाना बनाया गया था, जब दिल्ली में नगर निगम चुनावों के साथ-साथ गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार जोरों पर था.

‘आप’ ने मालिश को लेकर कहा कि यह फिजियोथेरेपी के लिए है और घर के बने भोजन के उपयोग को लेकर कहा कि, इसके लिए उन्हें डॉक्टरों और अदालत ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वीडियो लीक करने का मकसद केवल चुनाव में उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचाना है.

सत्येंद्र जैन पर 15 दिन के लिए बंदिशें लगाने का फैसला AAP द्वारा दिल्ली नगर निगम चुनावों में बीजेपी को हराने के हफ्तों बाद सामने आया है. हालांकि गुजरात में आम आदमी पार्टी की अपनी भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं.

मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था. उन पर वित्तीय अपराधों की जांच की जा रही है. उन पर कथित रूप से उनसे जुड़ी चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है

Scroll to Top