ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

IGI एयरपोर्ट के कार्गो एरिया से चोरी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली :  (मानवीय सोच)  दिल्ली पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में चोरी करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है. साथ ही पुलिस ने सीआईएसएफ के एक अधिकारी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. पुलिस ने चोरी के 17 महंगे मोबाइल और 10 घड़ियों को बरामद किया है. शिकायतकर्ता रमेश कुमार ने 21 नवंबर को अपनी शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से उनकी खेप से 19 मोबाइल फोन (सैमसंग गैलेक्सी 22 और सैमसंग गैलेक्सी 22 प्लस) चोरी हो गए हैं, जिन्हें दुबई निर्यात किया जाना था. इसके बाद पुलिस ने एक टीम गठित कर जांच शुरू की.

टीम ने चोरी हुए मोबाइल फोन को नियमित रूप से सर्विलांस पर रखा. कुछ दिन बाद जब मोबाइल फोन सक्रिय हुए तो उनका पता लगाया गया. जानकारी में सामने आया कि महिपालपुर स्थित खुशी कम्युनिकेशंस नाम की दुकान से अलग-अलग ग्राहकों को मोबाइल फोन बेचे गए हैं. खुशी कम्युनिकेशंस के मालिक विवेक को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई. उसने खुलासा किया कि सीआईएसएफ के एक अधिकारी से औने-पौने दामों पर 5 सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल फोन खरीदे थे. उसने बताया कि उनकी कार्गाे क्षेत्र में ड्यूटी हैं और महिपालपुर में उनकी दुकान के पास में ही रहते हैं. 

इसके बाद सीआईएसएफ अधिकारी बृजपाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. उसने पूछताछ में बताया कि वह दो लोडरों के संपर्क में था, जो हवाई अड्डे के कार्गाे क्षेत्र में दिल्ली कार्गाे सर्विस सेंटर नाम की एक लॉजिस्टिक कंपनी में काम कर रहे थे. वह उन्हें पिछले 2-3 साल से जानता था. कुछ दिन पहले उन्होंने संपर्क किया और उसे बताया कि उन्होंने कार्गाे से कई मोबाइल फोन चुराए हैं और उन्हें बेचना चाहते हैं. दोनों ने उन्हें 6 मोबाइल फोन दिए, जिनमें से 5 मोबाइल खुशी कम्युनिकेशंस महिपालपुर को 25,000 रुपये प्रति मोबाइल के हिसाब से बेच दिए. 

दोनों सह-आरोपी अश्विनी और राकेश को गिरफ्तार किया गया. उनके 7 साथियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए जो दिल्ली कार्गाे सर्विस सेंटर में काम करते हैं. आरोपी राकेश के आवास पर तलाशी के दौरान 10 घड़ियां भी बरामद की गईं.

Scroll to Top