ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने कहा, दिवगंत पत्रकारों के परिजनों को मिलेगा सरकारी स्कीमों का लाभ

लखनऊ  : (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान अपनी ड्यूटी को निभाते वक्त कई पत्रकार भी इस संक्रमण के  शिकार हो गए और उनकी जान चली गई। उनके आश्रितों को सरकारी स्कीमों का लाभ दिया जाएगा। इस योजना पर सूचना विभाग अपने स्तर से काम करेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए पत्रकारों के परिवारीजनों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोविड काल में दिवंगत लोगों के परिजनों को हर जरूरी मदद का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बीच भी पत्रकारों ने जिस प्रकार समाज को जागरूक किया और व्यवस्था की कमियों को सकारात्मक भाव के साथ प्रकट किया, वह सराहनीय है।

सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कोरोना काल में दिवंगत 53 पत्रकारों के परिजनों को 5.30 करोड़ रुपये की सहायता दी। पिछले जुलाई में 50 पत्रकारों के परिवारीजनों को भी 10-10 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बीच प्रदेश में 103 पत्रकारों का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया।

दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार हर परिवार के साथ खड़ी है। संबल के रूप में हर परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है। इसके अलावा निराश्रित महिलाओं को नियमानुसार पेंशन, निराश्रित बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और पीएम केयर योजना के अंतर्गत अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ पत्रकारों के परिवारीजनों को मिले, यह सूचना विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

पत्रकारों के लिए लाएंगे आवासीय योजना
पत्रकारों के परिजनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार और सरकार दोनों के रास्ते भले ही अलग क्यों न हों, लक्ष्य एक ही हैं। दोनों ही राष्ट्रमंगल और लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हैं। न्यूनतम संसाधन और विपरीत परिस्थितियों के बीच भी काम करते हैं। सरकार सभी पत्रकारों को आवासीय सुविधा प्रदान करना चाहती है।

गोरखपुर में एक मॉडल पर कार्य किया जा रहा है। यदि वह सफल रहा तो बहुत जल्द प्रदेश के सभी नगरों व महानगरों के पत्रकारों के लिए आवासीय योजना लाई जाएगी। उन्होंने इस बारे में नीति और पात्रता आदि तय करने के लिए संपादकों की एक समिति गठित करने के भी निर्देश दिए।

अनुशासन से मिली कोरोना पर जीत
कोरोना काल की चुनौतियों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 3 वर्ष से पूरी दुनिया इस सदी की सबसे बड़ी त्रासदी का सामना कर रही है। तमाम विकसित देश भी इसके आगे पस्त हो गए लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूरे देश ने जिस तरह एक टीम के रूप में अनुशासन के साथ कोरोना का सामना किया, उसी का परिणाम है कि आज यूएनओ और डब्ल्यूएचओ सहित अनेक विकसित देश भी भारत के कोविड प्रबंधन की सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत का मीडिया स्वतंत्र है लेकिन संकट काल में राष्ट्रीय अनुशासन के साथ मीडिया जगत भी जुड़ा। आम जन को जागरूक करते हुए सरकारों का ध्यान कमियों की ओर भी आकृर्षित किया। नतीजतन समय पर बेहतर प्रबंधन किये जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बार फिर कोरोना की आहट हो रही है लेकिन टीम वर्क और अनुशासन के साथ हम फिर यह लड़ाई जीतेंगे।

इससे पहले मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दिवंगत पत्रकारों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कोरोना काल में मीडियाकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन किया। कार्यक्रम में सभी प्रमुख अखबारों के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। प्रमुख सचिव सूचना संजय प्रसाद, निदेशक सूचना शिशिर, अपर निदेशक सूचना अंशुमान त्रिपाठी, भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित और प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे। 

Scroll to Top