सेक्स रैकेट का खुलासा: न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले आगरा में आईं विदेशी युवतियां

आगरा  (मानवीय सोच)   न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड पर एक स्पा सेंटर में सात विदेशी युवतियां पकड़ी गईं, जो टूरिस्ट वीजा पर आगरा में लाई गईं थीं। इन युवतियों के साथ आठ युवक भी पुलिस ने दबोचे हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

ताजगंज पुलिस को फतेहाबाद रोड स्थित होटल अरीबा के बेसमेंट में चल रहे स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस ने यहां से सात विदेशी युवतियों के अलावा आठ युवकों को भी दबोचा है। आरोपियों में चार ग्राहक भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि युवतियों में तीन थाईलैंड, एक मिजोरम, एक असम और दो म्यांमर की रहने वाली हैं। विदेशी युवतियां  टूरिस्ट वीजा पर आगरा में लाई गईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *