उधमपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 15 किलो IED बरामद!

जम्मू  (मानवीय सोच)  जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के बसंतगढ़ में सुरक्षाबलों को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली. उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति के पास से शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जैसा सामान बरामद किया है, जिसका वजन करीब 15 किलो बताया जा रहा है. हालांकि वस्तु के आईईडी होने की जांच की जा रही है. मामले के संबंध में बसंतगढ़ पुलिस स्टेशन में एक्सप्लोसिव एक्ट और यूएपीए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया, ‘पुलिस ने बसंतगढ़ इलाके में बेलनाकार आकार में करीब 15 किलो वजनी आईईडी जैसी सामग्री, 300-400 ग्राम आरडीएक्स, सात 7.62 एमएम कारतूस, 5 डेटोनेटर, 1 कोडेड शीट, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एलईटी (लश्कर-ए-तैयबा) का एक लेटर पैड पेज बरामद करने के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.’

इससे पहले, बीते 14 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों को एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला था, जिसके बाद उसे निष्क्रिय कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया था कि आईईडी उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पीडीडी कार्यालय के पास सड़क के किनारे पाया गया था. उन्होंने बताया कि बम रोधी दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *