ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

75 मौतों के बाद भी बिहार में बन रही जहरीली शराब, यहां धधकती मिलीं भट्ठियां; ड्रोन ने ढूंढा

गोपालगंज  (मानवीय सोच)  बिहार के छपरा में बीते दिनों हुये जहरीली शराबकांड  में 75 से अधिक लोगों की मौत हो गयी. इस घटना ने बिहार के साथ-साथ पूरे देश को हिला कर रख दिया. वहीं सारण में हुए जहरीली शराबकांड के बाद अब उत्पाद विभाग और पुलिस एक्शन मोड में है. शराब तस्कर भी देसी और चुलाई शराब की भट्ठियों को चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं. गंडक नदी  के दियारा इलाके में शराब की धधकती हुई दो भट्ठियां मिलीं, जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने ड्रोन से चिह्नित करने के बाद ध्वस्त कर दिया है. कार्रवाई गोपालगंज और केसरिया के सीमावर्ती क्रुंदरापुर गांव में की गयी है. जहां पुलिस और उत्पाद टीम को इसकी भनक नहीं लगे, इसके लिए कुएं के आकार में जमीन का गड्ढा बनाकर शराब स्टॉक किया गया था.

यहां से सारण, चंपारण और गोपालगंज में शराब की सप्लाई करनी थी, लेकिन इसके पहले ही मद्य निषेध विभाग की ड्रोन ने शराब तस्करों के गुप्त ठिकाने को ढूंढ निकाला, इसके बाद उत्पाद टीम ने पहुंचकर शराब की दोनों भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और पांच हजार लीटर चुलाई शराब और शराब बनानेवाली उपकरणें को ध्वस्त कर दिया गया. फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया, ताकि दोराबा शराब की भट्ठी चालू नहीं हो सके

गंडक नदी के दियरा इलाके में ये हाल तब है जब सारण में जहरीली शराबकांड हो चुकी है. हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर फरार हो गए. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जायेगी. साथ ही इलाके में शराब धंधेबाजों को पनाह न मिले, इसके लिए एंटी लीकर टीम और स्थानीय थाने की पुलिस को निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. सारण जहरीली शराबकांड के बाद से ड्रोन की मदद से दियरा में लगातार शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है, ताकि सारण शराबकांड जैसी घटना फिर से  दोहराई न जा सके.

Scroll to Top