ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इन दो स्थानों का बदल जाएगा नाम, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश   (मानवीय सोच)   दो जिले गोरखपुर और देवरिया में दो स्थानों के नाम बदलने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार की सिफारिशों के बाद इनका नाम बदलने पर अपनी सहमति दे दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

बताया जा रहा है कि गोरखपुर जिले में नगर पालिका परिषद मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा और देवरिया जिले के तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है।

बता दें कि चौरीचौरा घटना के सौ साल पूरे होने पर इतिहास के कई गलत तथ्यों को दुरुस्त करने के साथ ही कई परिवर्तन भी किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब चौरीचौरा के मुख्य बाजार और नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा नगर करने की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रस्ताव पर सहमति जताई थी।

वहीं देवरिया जिले के एक गांव की पहचान बदलने जा रही है। यहां बरहज तहसील में एक गांव तेलिया अफगान है। उसे अब तेलिया शुक्ल किया जा रहा है। राजस्व के अभिलेखों में इसका नाम तेलिया अफगान है लेकिन लोग इसे तेलिया शुक्ल नाम से भी जानते पहचानते हैं। सरकारी भवनों पर जहां तेलिया अफगान तो वहीं स्थानीय स्तर पर लोग इसे तेलिया शुक्ल ही लिखते हैं। बीते दो साल से इसका नाम बदलने की कवायद चल रही थी।

Scroll to Top