ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिट क्वाइन से प्रतिबंधित दवा का कारोबार करने वाले चार गिरफ्तार

लखनऊ  (मानवीय सोच)  बिटक्वाइन से प्रतिबंधित दवाओं का काला कारोबार करने वाले गिरोह के चार और गुर्गों को एसटीएफ ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से 1300 ग्राम प्रतिबंधित व नशीली गोलियां ट्रॉमा डोल, छह मोबाइल, तीन डेबिट कार्ड और दो बाइक बरामद हुईं हैं।

एसटीएफ ने सात सितंबर को नशीली दवाओं के धंधे से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर रविवार को गिरोह के चार और सदस्य मदेयगंज के पक्का पुल के पास से धर लिए गए।
आरोपियों में बस्ती सदर अस्पताल रोड निवासी फैजान खान, मदेयगंज रामलीला ग्राउंड निवासी तौफीक उर्फ सुफियान, जानकीपुरम के अशरफ खान और अलीगंज के बनारसी टोला निवासी सार्थक वर्मा है।

पूछताछ में फैजान ने कुबूला कि सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गिरोह चलाते हैं। प्रतिबंधित दवाएं खरीदने वाले ग्राहकों का डाटा डार्कवेब (वेबसाइट) के माध्यम से लेते थे।

इसका पूरा काम सुमित कुमार शर्मा देखता है। फैजान ने कुबूला कि व्हाट्सएप कॉल कर कस्टमर से डिमांड लेते थे। इसका भुगतान बिटक्वाइन या ऑनलाइन माध्यम से लेकर कोरियर से दवा भिजवा देते थे। एसटीएफ अब सुमित की तलाश कर रही है।

Scroll to Top