ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बलरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों समेत मां की मौत

बलरामपुर  (मानवीय सोच)  बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली के लालगंज में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों समेत मां की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत गम्भीर है। उसे सीएचसी ले जाया गया है। मौत कैसे हुई, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारी मौके पर छानबीन कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के थाना लहर के बौढ़खरी निवासी मंटोले (42) पुत्र कालीचरन छह साल से उतरौला कस्बे से सटे लालगंज में किराए के मकान में रहते थे। वह कस्बे में पानी पूरी का ठेला लगाते थे। उनके साथ पत्नी रेखा (38) के अतिरिक्त बेटी लक्ष्मी (11) व बेटा कान्हा (8) रहता था।

बुधवार को जब सुबह दस बजे के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को कुछ शक हुआ। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को जानकारी दी गई। इस पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा काटकर खुलवाया। अंदर देखा तो चारों बेसुध पड़े थे। मंटोले की सांस चल रही थी, ऐसे में तत्काल उसे अस्पताल भिजवाया गया। जबकि रेखा, लक्ष्मी व कान्हा दम तोड़ चुके थे। मौके पर चिकित्सकों की टीम बुलाई गई।

इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि मौके पर तीन की मौत हो गई है व एक को अस्पताल भेजा गया। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। 
कोतवाल संजय कुमार दुबे का कहना है कि अभी मौत का कारण कुछ भी पता नहीं चल सका है। जानकारी की जा रही है। मौके पर पहुंचे एसपी राजेश कुमार सक्सेना ने स्थानीय लोगों से जानकारी हासिल की।

हर कोई हतप्रद
इस घटना से हर कोई हतप्रद है। मंटोले कस्बे में विधायक के घर के सामने पानी पूरी का ठेला लगाता था। बताते हैं कि वह सीधा साधा था। आसपास के लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं था। वह अपने काम से काम रखता था। दोपहर में ठेला लाकर जाता था। शाम को वापस आता था। पत्नी रेखा घर पर ही रहती थी। ऐसे में पड़ोसी भी घटना को लेकर सकते में हैं।

पढ़ने में तेज थी लक्ष्मी
प्राथमिक विद्यालय मधुपुर के शिक्षक दिनेश सिंह कहते हैं कि 11 वर्षीय लक्ष्मी उनके यहां पांचवीं की छात्रा थी। आठ वर्षीय कान्हा चौथी का छात्र था। लक्ष्मी पढ़ाई में तेज थी।

Scroll to Top