ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में महिला ने युवक को मारा थप्पड़, आ गया हार्ट अटैक

लखनऊ  (मानवीय सोच)  वजीरगंज के बांसमंडी इलाके में सोमवार शाम को जनरल स्टोर के मालिक शफीक रजा (42) का पड़ोस की एक महिला से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। घरवाले आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक शफीक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। मामले में शफीक की पत्नी ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक बांसमंडी नई बस्ती में शफीक रजा परिवार के साथ रहता था। उसकी जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार रात करीब 8 बजे पास की रहने वाली शबनम वहां पहुंची। इस दौरान रुपये के लेन-देन को लेकर शफीक व शबनम में कहासुनी शुरू हो गई। इस पर शबनम ने शफीक को एक थप्पड़ जड़ दिया। लोगों ने बीचबचाव किया तो शबनम वहां से नाराज होकर पुलिस से शिकायत करने की बात कह चली गई। इसी बीच शफीक अचानक बेहोश होकर गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शफीक के बड़े भाई मो. इस्लाम के मुताबिक शबनम से रुपयों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शफीक की पत्नी कौशरजहां ने पूछताछ में बताया कि पति को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था। उसका इलाज भी चल रहा था। कौशरजहां की तहरीर पर शबनम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Scroll to Top