ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नौकरी देने का लालच देकर कराया जा रहा था धर्मांतरण, 15 पर केस दर्ज

सीतापुर  (मानवीय सोच)  क्रिसमस के मौके पर कई क्षेत्रों में धर्मांतरण के मामले सामने आए। पुलिस ने 15 लोगों पर केस दर्ज किया है। 13 और लोगों को जेल भेज दिया गया है। रामपुर मथुरा क्षेत्र में आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस का महिलाओं ने विरोध किया। तालगांव, मिश्रिख, रामपुर मथुरा और तंबौर इलाके से धर्मांतरण के मामले सामने आए थे। तालगांव में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी कि लश्करपुर गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर कुछ बाहरी लोग आए हैं। वे नौकरी व शादी का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इस पर एसओ संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। वहां पर एक घर में धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर डायरी व अन्य किताबों को जब्त कर लिया।

एसओ ने बताया कि मोहरइय्या खुर्द निवासी मोहक सिंह की तहरीर पर मुकेश, हंसराज, सोनू, शिव कुमार, राम भाटी, चंपा सहित छह लोगों के खिलाफ केेस दर्ज किया गया है। चंपा के अलावा अन्य पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामपुर मथुरा क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे बसे गांव बगस्ती में धर्मांतरण कराने की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण सभा में पहुंचकर जिला बहराइच के थाना हरदी निवासी पैकरमा, बुधसागर, सीमा व थाना रामपुर मथुरा के बच्चूपुरवा निवासी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों को ले जाते समय सभा में बैठी महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया। हालांकि, पुलिस आरोपियों को पकड़ कर ले गई। एसओ अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। तंबौर में क्षेत्र के चकपुरवा निवासी मायाराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया। दो दिन पहले मायाराम पर हिंदूवादी संगठन ने कई लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया था। इसकी जानकारी होने पर मौके से वह फरार हो गया था।

इंस्पेक्टर सुरेश पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मिश्रिख के गांव गौव्वापुर में लवकुश के घर में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं इकट्ठा थी। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता कंचन सिंह ने आरोप लगाया कि संदना और मिश्रिख के लोग उनका धर्मांतरण करा रहे थे। पुलिस टीम पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेते हुए सामग्री को जब्त कर लिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र ओझा ने बताया कि जितेंद्र, रमेश, दीपू और गुड्डू को गिफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Scroll to Top