ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

आगरा  (मानवीय सोच)  एत्मादपुर थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वैन चालक और उसके दो साथियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम दिया। युवती ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

औरैया के बिधूना निवासी एक 23 वर्षीय युवती प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही है। किसी काम से वह नोएडा गई थी। बीती शाम वह नोएडा से अपने घर जाने के लिए निकली। सीधे बिधूना के लिए गाड़ी न मिलने पर सेक्टर-37 से रात 8:30 बजे फिरोजाबाद तक के लिए वैन में बैठ गई। 

युवती के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे में एत्मादपुर थाना क्षेत्र स्थित कुबेरपुर कट के पास बाकी सवारियां उतर गईं। इसके बाद यहां से फिरोजाबाद तक वह अकेली गई। फिरोजाबाद में उतरते समय चालक ने पूछा कि कहां जाना है। उसने बताया कि उसे आगे बिधूना जाना है। इस पर चालक ने कहा कि वह भी वहीं जा रहा है। गाड़ी में बैठी रहो छोड़ देंगे। 

वैन चालक और उसके साथी जंगल में खींच ले गए

बताया कि इस पर वह दोबारा उसी गाड़ी में बैठ गई। कुछ देर में उसे झपकी लग गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को वापस कुबेरपुर कट के पास पाया। वहां दो अन्य लोग और खड़े थे, जो चालक को जानते थे। मेरे पूछने पर कि मैं यहां कैसे आ गई उन्होंने कुछ नहीं बताया और उसे जबरन सुनसान जंगल में खींच ले गए। 

उसने बताया कि चालक और उसके दो साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वहां से निकल रही एक ऑटो में बैठा दिया। इसके बाद वह थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती बताई।  

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है- पुलिस कमिश्नर

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर टोल पर लगे सीसीटीवी की मदद से गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई जा जाएगी।

Scroll to Top