ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गोमतीनगर को जाम से निजात दिलाने की तैयारी, मिठाई वाले से हुसड़िया चौराहे तक बनेगा फ्लाईओवर

लखनऊ:  (मानवीय सोच)  गोमतीनगर में ट्रैफिक जाम की दिक्कत दूर करने के लिए मिठाई वाले चौराहे से हुसड़िया चौराहे तक फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए जल्द ही पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के इंजिनियर सर्वे शुरू कर सकते हैं। रक्षा मंत्री व लखनऊ सासंद राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने मिठाई वाले चौराहे से हुसड़िया चौराहे तक फ्लाईओवर का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा है। इसके मुताबिक, मिठाई वाला चौराहे से मनोज पांडेय चौराहे तक कैरेज-वे और सर्विस लेन मिलाकर दयाल पैराडाइड तक चौड़ीकरण करवाया जाएगा। इसके साथ ही पूरे रूट पर एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। इससे लोहिया पथ से शहीद पथ आने-जाने वाले वाहन मिठाई वाला चौराहा, मनोज पांडेय चौराहा और पत्रकारपुरम चौराहे पर जाम में नहीं फसेंगे। इसके साथ आसपास के लोगों को भी रोजाना के ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

सांसद प्रतिनिधि, दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के एसीएस को चिट्ठी भेजी गई है। इसके साथ सर्वे करवाने का भी अनुरोध किया गया है। हुसड़िया, मनोज पांडेय और पत्रकारपुरम तक यातायात दबाव के मुकाबले रास्ता चौड़ा नहीं है। यहां एलिवेटेड रोड बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

बता दें समतामूलक चौराहे पर पहले से फ्लाईओवर प्रस्तावित है। ऐसे में फ्लाईओवर के निर्माण के साथ इस चौराहे को भी रीडिजाइन करने पर भी विचार चल रहा है। इसके साथ ही नीलकंठ रोड से अतिक्रमण हटाकर जलकल के पास एक नया चौराहा बहनाया जाएगा। वहीं, शंकर चौराहे का भी रीडिजाइन किया जाएगा।

दुरुस्त होगी जलनिकासी
विशाल खंड तीन में जलनिकासी के लिए पुलिया निर्माण का प्रस्ताव है। इसके साथ पूर्वांचल अपार्टमेंट विनम्रखंड, उजरियांव, विवेक खंड और गोमतीनगर मार्केट के पीछे जलनिकासी के प्रबंध किए जाएंगे। वहीं, लोहिया चौराहे से जुगौली तक फुटपाथ की मरम्मत करवाई जाएगी।

Scroll to Top