ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, धमाके से डर घरों में दुबके लोग

चंदौली:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक निजी अस्पताल के बाहर हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट में आज दो लोगों की मौत हो गई. दोनों शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए. विस्फोट से अस्पताल और आसपास के घरों के शीशे टूट गए. सामने आई वीडियो में लोग डरे हुए हैं और ऑक्सीजन सिलेंडर से लदा एक ट्रक भी बीच सड़क पर खड़ा दिख रहा है. घटना जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ और मुग़लसराय विधायक मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर इलाके में दयाल हॉस्पिटल स्थित है. यहां पर सुबह 9:00 से 9:30 के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर देने आई थी. इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर उतारा जा रहा था, तभी किन्हीं कारणों से ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया. जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी पर मौजूद दो लोग इसकी चपेट मे आ गए.

मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ अनिरुद्ध सिंह समेत मुग़लसाराय पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची. पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया.

मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, दोनों लोग ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करते थे. घटना के समय अस्पताल के बाहर से गुजर रहा ट्रैक्टर चालक इटों से भरा ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. यह भी जांच की जाएगी क्या ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग और पैकिंग सही था या नहीं. मामले में जिसकी भी लापरवाही होंगी उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Scroll to Top