ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारत 2047 तक 40,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है : अंबानी

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  देश के प्रमुख उद्योगपति एवं रिलायंस उद्योग समूह के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत 2047 तक 40,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है. अंबानी ने रिलायंस परिवार दिवस समारोह 2022 के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में कहा कि 5000 वर्ष पुराने इतिहास वाले देश भारत के लिए अगले 25 वर्ष कायाकल्प करने वाले होने जा रहे हैं. इस अवधि में भारत की आर्थिक वृद्धि दिन – दूना – रात -चौगुना होने की संभावना है. 

उन्होंने कहा कि भारत स्वस्थ और सशक्त ढंग से 2047 तक 40 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है. यह लक्ष्य व्यावहासिक और प्राप्य है. देश के पास युवा आबादी की दौलत है. भारत का लोकतंत्र परिपक्व है और देश ने अब प्रौद्योगिकी की शक्ति भी जुटा ली है. गौरतलब है कि भारत इस समय अपनी स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतकाल में मिल कर भारत को आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक यानी 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का देश का आह्वान किया है. 

अंबानी ने कहा कि भारत अभाव, गरीबी और कमियों के युग से निकल कर आने वाले समय में समावेशी-समृद्धि, अवसरों के ढेर और देश की 1.4 अरब लोगों के लिए जीवन स्तर में अकल्पनीय सुधार के युग में प्रवेश करेगा. उन्होंने कहा कि इस समय जबकि दुनिया अनिश्चिताओं में झूल रही है, भारत को आशा की किरण के रूप में देख जा रहा है. भारत इस समय विश्व की पाचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और विभिन्न आकलनों के अनुसार देश का वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3500 अरब डॉलर है. सरकार ने 2025 तक इसे 5000 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत का एक प्रमुख उद्योग घराना है. यह खनिज तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, पेट्रो रसायन, दूरसंचार, खुदरा व्यवसाय और स्वास्य, जीव-विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत है. अंबानी ने वर्ष 2027 तक अपना कारोबार दो गुना करने के लक्ष्य के साथ कुछ समय पहले 2750 अरब डॉलर के निवेश का बड़ा कार्यक्रम जारी किया था. कंपनी ने मार्च 2022 में समाप्त वित्त वर्ष में 459247 करोड़ रुपये की आय और 39084 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया था 

Scroll to Top