ऋषभ पंत की कार के एक्सीडेंट का भयानक वीडियो, गाड़ी की हालत देख चौंक जाएंगे आप

देहरादून  (मानवीय सोच)  भारतीय क्रिकेट टीम  के विकेटकिपर बल्लेबाज ऋषभ पंत  की कार का एक्सीडेंट हुआ है. एक्सीडेंट इतना भयानक था कि हादसे के बाद कार में आग लग गई. हालांकि इस हादसे में विकेटकिपर को गंभीर चोट भी आई है. उनका इलाज देहरादून  के मैक्स अस्पताल  में चल रहा है. वहीं हादसे के बाद का एक वीडियो  भी सामने आया है. 

क्रिकेटर की कार का एक्सीडेंट के होने के बाद गाड़ी पूरी तरह से जर्जर हो गई है. जिसके बाद का एक वीडियो सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. ये सड़क हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस वीडियो के जरिए ही लगाया जा सकता है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत गुरुवार को ही दुबई से वापस लौटे थे. जिसके बाद मां को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. लेकिन रास्ते में हादसा हो गया.

हेल्थ अपडेट
वहीं मैक्स अस्पताल में शुक्रवार को क्रिकेटर का हेल्थ अपडेट जारी किया है. जिसमें मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने बताया है, “ऋषभ पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई हैं. अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है. पैर और कमर में चोट है. जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है.” डॉक्टर ने बताया, “ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं. वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं. डॉक्टर की पूरी टीम चेक उसके बाद ही आगे की जानकारी देगी.”

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया. उन्हें आगे के इलाज के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है. सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *