ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जवान के नाम से फर्जी खाता खोलकर साइबर ठगों ने लिया लोन

यूपी  (मानवीय सोच)  लखनऊ  में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी)  के एक कर्मी को साइबर ठगों  ने ठग लिया, उन्होंने उसके नाम से एक बैंक खाता खोला और बैंक डिटेल का उपयोग कर 45,000 रुपये का कर्ज ले लिया. पीड़ित की पहचान लवलेश कुमार के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ का मूल निवासी है और वर्तमान में वह गोमती नगर में एसएसबी (SSB) कार्यालय में जवान के रूप में तैनात है. लवलेश को पता चला कि नाका थाना क्षेत्र स्थित बैंक की शाखा में किसी ने उसके नाम से बैंक खाता खुलवाया है.

क्या बताया पीड़ित जवान ने
लवलेश ने बताया, मुझे फर्जी खाते के बारे में तब पता चला जब मैं एक वित्तीय कंपनी से 5 लाख रुपये का आवास ऋण लेने गया. अधिकारियों ने कहा कि मेरा क्रेडिट स्कोर खराब है और 45,000 रुपये का ऋण बकाया है. मैं चौंक गया और हैरान रह गया, क्योंकि मैंने कभी कोई कर्ज नहीं लिया था. उन्होंने कहा, बाद में मैंने पाया कि फर्जी बैंक खाता ऑनलाइन खोला गया था और बैंक खाता खोलने में मेरे आधार कार्ड और पैन कार्ड विवरण का उपयोग किया गया था. उन्होंने कहा कि जालसाज ने बैंक में एक अलग मोबाइल फोन नंबर दिया था.

पुलिस पर लगाया ये आरोप
पीड़ित ने कहा कि बैंक खाते के विवरण में उल्लिखित संपर्क नंबर स्विच ऑफ पाया गया. उन्होंने कहा बैंक खाता खोलने के लिए मेरी सहमति लेने के लिए किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया, जो फर्जी है. लवलेश ने कहा कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तैयार नहीं थी. लखनऊ पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईटी अधिनियम और बेईमानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई.

Scroll to Top