ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वकील की पिटाई से नाराज साथियों ने लखनऊ-रायबरेली मार्ग किया जाम

मोहनलालगंज   (मानवीय सोच)   बाईक व कार में मामूली टक्कर के बाद पुलिस ने वकील व उसके साथी को थाने लाकर बेरहम से पिटाई कर हवालात मे डाल दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज वकीलों ने शनिवार को थाने का घेराव कर हाईवे जाम कर दिया। वकील दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व इंस्पेक्टर, एसीपी को हटाए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वकीलों व पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई।

इस हंगामे के दौरान लगभग दो घंटे तक लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग व अन्य सड़कें जाम रहे। एडीसीपी ने दोषी पुलिस कर्मियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। वकील ने दोषियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है 

सरसवां अर्जुनगज के रहने वाले अधिवक्ता अश्वनी कुमार सिंह ने बताया साथी अरुण ओझा के साथ शुक्रवार की रात सिसेण्डी से अपने घर जा रहे थे उसी समय उल्टी दिशा से आ रही बाइक उनकी कार में टकरा गई। इस दौरान चौकी पर तैनात दरोगा राजकुमार व वीके सरोज ने बिना कुछ सुने उनकी पिटाई शुरू कर चौकी की लाइट बन्द कर दी और बाइक सवार सतीश निर्मल की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया।

इसके बाद शनिवार सुबह मोहनलालगंज और लखनऊ के नाराज वकीलों ने मोहनलालगंज कोतवाली के सामने पहुंचकर हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान वकीलों और पुलिस में कई बार झड़प हो गई और हवालात से सड़क पर लाये गए पीड़ित वकील को देखकर और आक्रोशित हो गए। वकीलों ने आरोपी दरोगाओं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कहकर नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके बाद दरोगाओं पर कार्रवाई और पीड़ित वकील का मुकदमा खत्म करने की बात पर वकील शांत हुए और हाइवे से जाम खत्म किया। पीड़ित वकील ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। 
एसीपी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी दारोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

… और जाम हो गया मोहनलालगंज
वकीलों के हंगामे से लखनऊ-रायबरेली मार्ग, मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग, मोहनलालगंज- सिसेण्डी मार्ग, जुनाबगंज- मोहनलालगंज मार्ग जाम हो गए जिससे आम लोगों को परेशानी हुई।

Scroll to Top