ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गृह विभाग ने बिहार में 21 IPS अफसरों का किया तबादला

पटना  (मानवीय सोच)   बिहार सरकार के गृह विभाग ने शनिवार 31 दिसंबर को आदेश जारी कर 21 आईपीएस अधिकारि‍यों का अगले आदेश तक अलग-अलग पदों पर तबादला कर दिया है। यह आदेश 1 जनवरी या उक्‍त पदाधिकारी के पदभार ग्रहण की तिथि से मान्‍य होगा।

1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज को बिहार निगरानी अन्‍वेषण ब्‍यूरो का महानिदेशक बनाया गया है, वे इससे पहले महानिदेशक (प्रश‍िक्षण) का पदभार संभाल रहे थे। वहीं, अब 1991 के बैच की आईपीएस प्रीता वर्मा म‍हानिदेशक (प्रश‍िक्षण) का पदभार संभालेंगीं।

आईपीएस अनिल किशोर यादव अतिरिक्‍त प्रभार से मुक्त

IPS सुनील कुमार झा (1993 बैच) अपर पुलिस महानिदेशक, तकीनीकी सेवाएं और वितंतु, बिहार का पद संभालेंगे। आईपीएस सुधांशु कुमार (1996 बैच) को पुलिस महानिरीक्षक, यातायात के पद से उत्‍क्रमित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात, बिहार, पटना का पदभार सौंपा गया है। वहीं, 1998 बैच के आईपीएस अमृत राज को अपर पुलिस महानिदेशक, मद्यनि‍षेध, बिहार का कार्यभार सौंपा गया है।

Scroll to Top