ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा पर तैनात जवानों को साल में 100 दिन परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा

बेंगलुरू   (मानवीय सोच) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ऐलान किया है कि देश के सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों को साल में 100 दिन परिवार के साथ अपने मुख्यालय में रहने का मौका मिलेगा। बेंगलुरू के देवनहल्ली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमति शाह ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों को अपने परिवार के साथ अपने मुख्यालय में 100 दिनों तक रहने काअवसर मिलेगा, हम इस उद्देश्य के लिए रोस्टर तैयार कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि परिवार के साथ मुख्यालय में रहने से सैनिकों का तनाव कम होगा। यह एक कठिन कार्य है, मैं समझता हूं। लेकिन, मेरा मानना है कि मानवीय दृष्टिकोण से इसे किया जाना चाहिए। शाह ने आईटीपीबी के जवानों को आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले सरकार इस संबंध में योजना बनाएगी। केंद्र की मोदी सरकार सैनिकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के कल्याण के लिए समर्पित है।

शाह ने आईटीपीबी और सीएपीएफ की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि वे देश के सबसे कठिन इलाकों में सेवा प्रदान करते हैं। हम परिस्थितियों की कल्पना भी नहीं कर सकते। वे माइनस 42 डिग्री सेल्सियस में काम करते हैं। जब हमारे आईटीबीपी के जवान पेट्रोलिंग कर रहे हों तो कोई भी मेरे देश की एक इंच जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत नहीं करेगा। आईटीबीपी के जवानों को लोगों ने ‘हिमवीर’ की उपाधि दी है, जो सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्म श्री और पद्म विभूषण पुरस्कारों से कहीं अधिक है।

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार पूरी चेन को पूरा करने की प्रक्रिया में है, जहां समस्या की पहचान की जाती है, समाधान के लिए रिसर्च किया जाता है, सिफारिशें दी जाती हैं, नीतिगत बदलाव किए जाते हैं और देश में कानून व्यवस्था की स्थिति के संदर्भ में निष्पादन की भी समीक्षा की जाती है।

Scroll to Top