ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यौन उत्पीड़न का केस दर्ज होने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री का इस्तीफा

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत के आधार पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है. मंत्री ने पहले तो आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था और स्वतंत्र जांच की मांग की थी. मगर, मुकदमा दर्ज होने के बाद खेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया.

आज संदीप सिंह ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, “मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी. जांच रिपोर्ट आने तक मैं मुख्यमंत्री को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपता हूं.”

जूनियर एथलेटिक्स कोच ने विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि मनोहर लाल खट्टर सरकार संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करे और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन करे.

जूनियर एथलेटिक्स कोच ने कहा कि संदीप सिंह ने पहले उसे एक जिम में देखा और फिर इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया.बाद में मंत्री उससे मिलने के लिए जोर देने लगे. कोच ने कहा, “संदीप सिंह ने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र लंबित है और इस संबंध में वह मिलना चाहते हैं.” महिला ने कहा कि इस पर वह उनके आवास-सह-कैंप कार्यालय में अपने दस्तावेजों के साथ मिलने के लिए गईं. आरोप है कि जब वह वहां गईं तो मंत्री ने यौन दुराचार किया.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी. आपको बता दें कि संदीप सिंह एक पेशेवर फील्ड हॉकी खिलाड़ी रहे हैं. वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान भी थे. संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पिहोवा से बीजेपी विधायक हैं. 

2018 में संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक भी रिलीज़ हुई थी. जिसका शीर्षक ‘सूरमा’ था. इसमें लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने उनकी भूमिका निभाई थी. वह रियलिटी टीवी शो एमटीवी रोडीज में जज भी थे.

Scroll to Top