यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में हो सकती है आयोजित

यूपी  (मानवीय सोच) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  के 10वीं, 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी करने बाद  हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं  की तैयारियां तेज कर दी है. संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) फरवरी के मिड में बोर्ड परीक्षाएं  आयोजित करा सकती है. इससे इतर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षाएं समय से कराए जाएं ताकि शैक्षणिक सेशन अप्रैल से शुरू हो सके.

यूपी बोर्ड  के आधिकारियों द्वारा जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाएं  मार्च में आयोजित की जाने वाली है. लेकिन अभी कुछ दिनों से शासन स्तर पर परीक्षाएं फरवरी मिड (15 या 16 फरवरी) से आयोजित कराने पर विचार किया जा रहा है. इसके तहत परीक्षाओं  का शेड्यूल ऐसा बनाया जा रहा है कि एग्जाम होली (8 मार्च) से पहले समाप्त हो जाए. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 जनवरी से शुरू होने वाली है और 15 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी.

बता दें कि यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा  में पिछले साल के मुकाबले इस साल छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है. वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड (UP Board) की परीक्षा के लिए कुल 58,67, 398 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें से हाईस्कूल के लिए 31,16,485 लाख और इंटरमीडिएट के लिए 27,50,913 लाख छात्र शामिल हैं. वहीं पिछले साल यानी वर्ष 2022 में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 51,92,616 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *