ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राजौरी के आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 4 हुई, आज बंद का आह्वान

जम्मू-कश्मीर   (मानवीय सोच)  राजौरी जिले में हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या चार हो गई है. एक घायल नागरिक की अस्पताल में मौत हो गई. घायल नौ अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है और राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कहा कि उनमें से कुछ की हालत “बहुत गंभीर” है. गंभीर रूप से घायलों में से कुछ को जम्मू ले जाया गया है. घटना बीती शाम डांगरी गांव में हुई.

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि दो सशस्त्र आतंकवादी तीन घरों में घुस गए और उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाईं. आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है. पीटीआई ने बताया कि कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ महमूद एच बजर ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि घायलों में से दो को बेहतर इलाज के लिए जम्मू ले जाया गया है.

पीड़ितों की पहचान दीपक कुमार, सतीश कुमार और प्रीतम लाल और शिव पाल के रूप में हुई है. 16 दिसंबर को सेना के एक शिविर के बाहर दो लोगों के मारे जाने के बाद पिछले दो हफ्तों में राजौरी जिले में नागरिकों की हत्या की यह दूसरी घटना है. पीटीआई ने बताया कि डांगरी गांव के मुखिया ने हमले को एक बड़ी सुरक्षा चूक बताते हुए अधिकारियों की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि खतरे की आशंका थी और जिले के कुछ इलाकों में तलाशी ली गई.

हमले से जिले में दहशत का माहौल है. घटना के विरोध में कई संगठनों ने आज हड़ताल का आह्वान किया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की है. भाजपा ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है. राजौरी अस्पताल के बाहर जमा लोगों के एक समूह ने निर्दोष लोगों की हत्या के लिए पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ नारे लगाए. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भी नारेबाजी की गई.

Scroll to Top