ट्रेनों में तौलिया फैलाकर सीट बेचने का मामला ; निरीक्षक पर होगी कार्रवाई

झांसी  (मानवीय सोच)  अब रेल सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त से लेकर निरीक्षक के लिए बुरे दिन होना शुरू हो गए हैं। किसी भी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में तौलिया फैलालिया फैलाकर सीट बेचते हुए मामला प्रकाश में आया है, तो संबंधित मंडल के आरपीएफ अफसर के साथ संबंधित प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  उसे तत्काल बाहर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इस फरमान से आरपीएफ के अफसरों में खलबली मची हुई है।

आरपीएफ महानिदेशक ने सीसीबी टीम का किया गठन

वहीं, आरपीएफ महानिदेशक ने सीसीबी टीम का गठन किया है। यह टीम रेल सुरक्षा बल के प्रत्येक थानों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।  त्योहार पर घर आने अथवा जाने के लिए जनता परेशान रहती है। रिलैक्स वही फील कर रहे हैं जो पहले ही अपना टिकट बुक करा चुके हैं। अब तो स्थिति यह है कि ट्रेनों में खड़े होकर भी जाने के लिए जगह नहीं बची है। इसका फायदा कुली उठा रहे हैं। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही जनरल डिब्बों को वे घेर लेते हैं और भीतर बैठने की सीट भी उसे ही मिलेगी तो उनकी डिमांड पूरी करेगा। बात 100 से शुरू होता है और ढाई से लेकर तीन सौ जहां तक जा सके जाकर सेट हो जाती है। वहीं, किन्नरों द्वारा पुरुष एवं विकलॉग व्यक्तियों के लिए आरक्षित कोचों में अनाधिकृत यात्रियों तथा जीएस कोचों में तौलिया फैलाकर सीट बेची जा रही थी। इस तरह की शिकायतें रेलवे बोर्ड को लगातार दी जा रही थी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *